रमती परमार बनी आरा पंचायत की सरपंच

प्रतिकात्मक चित्र
सागवाड़़ा। ग्राम पंचायत आरा के पूर्व सरपंच  भूरी डामोर की मृत्यु होने से सरपंच पद रिक्त किया गया था।जिसके तहत सरपंच पद का मनोनयन किया जाना था। गुरुवार को  ग्राम पंचायत आरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में कोरम की बैठक बुलायी गयी। जिसमें सरपंच मनोनयन की प्रक्रिया के बारे में सहायक विकास अधिकारी हेमन्त भावसार,  जितेन्द्र सुथार और उमेश रावल की ओर से जानकारी दी गई।  सभी वार्डपंचों को आपस में विचार-विमर्श करने समय दिया गया। ग्राम पंचायत आरा में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला पद आरक्षित होने से उक्त श्रेणी में दो वार्डपंच महिलाओं में सरपंच पद के मनोनयन, प्रस्तावक एवं समर्थक के हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। कोरम में एक मत न होने से दोनों का गुप्त मतदान द्वारा मनोनयन सम्पन्न करवाया गया। जिसमें रमती परमार को 5 मत एवं पुष्पा डामोर को 4 मत मिले। रमती परमार को 5 मत मिलने से सरपंच बनाया गया।  हेमन्त भावसार ने मनोनित सरपंच रमती परमार को सरपंच पद की शपथ दिलायी। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी  प्रदीप पंचोरी भी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post