सरोदा के व्यक्ति ने क्यों की आत्महत्या, किससे तंग आ कर खा ली सल्फास की गोलियां

मृतक का चित्र

सागवाड़ा । सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में एक व्यक्ति ने सल्फॉस की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की लेकर परिजनों ने गांव के एक पति पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सागवाड़़ा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक के भाई निखिल व्यास निवासी सरोदा द्वारा दी रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में निखिल ने बताया कि उसके भाई हिमांशु व्यास (48) ने शुक्रवार देर रात फोन किया कि सरोदा निवासी भूपेश भट्ट और पूर्णिमा उसे डरा धमका रहे है। बार -बार 4 लाख रुपए की डिमांड करने और नहीं देने पर बदनाम करने की धमकियां दे रहे है। इससे वह तंग,परेशान हो गया है। इस वजह से उसने गेहूं में रखने वाली सल्फॉस की गोली खा ली है। मैं गांव के तालाब के पास हूं, मुजे बहुत तकलीफ हो रही है, मुझे हॉस्पिटल ले जाओ। इस पर निखिल और उसके दोस्त भारतेंदु व्यास, यशवंत भावसार और उमेश उपाध्याय तालाब पर गए, जहां उसने सभी को यही बात बताई। निखिल ने बताया की उसका भाई हिमांशु जहर खाने से तड़प रहा था। उसे सागवाड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। ईलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सागवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया। भाई निखिल की रिपोर्ट पर सागवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के दो लड़के है, जिसमे से एक लड़का 11वीं और दूसरा लड़का 9वीं कक्षा में पढ़ता है। वही मृतक की हिमांशु की पत्नी भावना व्यास महिला समूह चलाती थी। समूह के हिसाब किताब को लेकर भूपेश भट्ट और उसकी पत्नी पूर्णिमा उसे ब्लैक मेल व परेशान करते थे। दोनों लोग गैर वाजिब तरीके से 4 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। रुपए नहीं देने पर बदनाम करने की धमकियां दे रहे थे। इस वजह से हिमांशु ने तंग परेशान होकर खुदकुशी कर ली। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया की मामले में जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post