DB NEWS LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाया। 


सागवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सागवाड़ा में भाजपा के विभिन्न संगठनों ने सेवा सप्ताह मनाया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सागवाड़ा के द्वारा मंडल प्रभारी शंकरलाल डेचा व मंडल अध्यक्ष नटवरलाल पटेल के सानिध्य में प्लास्टिक मुख्त अभियान सम्पन्न किया। अभियान के तहत जगह जगह प्लास्टिक एकत्रित कर प्लास्टिक की होलिका जलाई। साथ ही आमजन को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए लोगो को प्लास्टिक पर पूर्णरूप से बंद करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार गामोट, दलीचंद बुनकर, चंदन सिंह चैहान, वरिष्ठ नेता भेमजी डिण्डोर, प्रदेशमंत्री अल्पसंख्यक राजुभाई बर्तनवाला, गोवाड़ी पूर्व सरपंच ईश्वरलाल सरपोटा, उपाध्यक्ष भैरव सिंह, हसमुख पंड्या, जयकुमार जैन, योगेश पंड्या, आशीष जैन, प्रकाश, मोहनलाल यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

वही सामलिया गांव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पर्यावरण प्रेमी व स्वच्छ भारत सेवा सप्ताह मनाया। सेवा सप्ताह को लेकर सागवाड़ा के सामलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प लोगो को दिलाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जन जागरण करते हुए आगामी दिनों में गांव में रक्तदान शिविर व ,वृक्षारोपण की योजना बनायी। इस दौरान सामलिया सरपंच कमल प्रकाश डेंडोर, वार्डपंच हरीश नानिया, जयशंकर जोशी, जयशंकर पंड्या, उत्तर मंडल उपाध्यक्ष अरुण जोशी, विजेंद्र भट्ट, आत्म निर्भर भारत अभियान के सह-संयोजक राजेश भट्ट, हरीश पाटीदार, रमेश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, रोशन भट्ट, निरंजन भट्ट, लवजी पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post