DB NEWS LIVE : सिवाना में नवनियुक्त ई- मित्र संघ अध्यक्ष का किया स्वागत
Subscribe Now
रिपोर्ट: कैलाश सिंह राजपुरोहित, सिवाना।
सिवाना। सिवाना कस्बे के गांधी चौक में ई - मित्र संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित का कविता सेवा संस्थान ने स्वागत किया। कविता सेवा संस्थान के द्वारा ई - मित्र संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। ई - मित्र संघ के अध्यक्ष आशुसिंह राजपुरोहित ने कविता सेवा संस्थान का आभार जताया। कविता सेवा संस्थान सर्व समाज में समसरता, सद्भाव, गरीब, असहाय कि मदद के लिए कार्य करने वाली संस्थान है। इस अवसर पर कविता सेवा संस्थान अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, जगदीश वैष्णव, प्रधानाध्यापक राजु बाल निकेतन, राजेन्द्र कुमार ,सरगरा दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष, कान्तीलाल माली, गणपत माली, गणपत सिंह राजपुरोहित, छात्र नेता, भरत कुमार,राजु सिंह लुदराडा, निर्मल जैन सहित कई लोग मौजूद थें।
Tags:
राजस्थान